मनीष चौटाला बने मण्डल अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 4 जनवरी। मनीष चौटाला को भाजपा अनुसूचित मोर्चा हरिद्वार मण्डल का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। निर्मला छावनी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मोर्चा की मण्डल कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए भाजपा मण्डल मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष चैटाला ने बताया कि नवगठित कार्यकारिणी में डा.सागर विश्वास, अक्षय चंचल, चेतराम साहनी, पदम कांगड़ा व सिद्धांत लोहट उपाध्यक्ष, राजेंद्र कुमार बेनीवाल एवं साजन सिंह महामंत्री, राकेश सांवरिया, दीपक घड़ियाल, मोनू कल्याण, आशीष सौदाई, नीतू सिंह डोगरा, सागर बिरला मंत्री, गौरव मगन कोषाध्यक्ष, सूरज बेदी मीडिया प्रभारी, राहुल गोगलिया सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी व महामंत्री तरूण नैय्यर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनता के बीच जाकर पार्टी की रीति नीतियों का प्रचार कर संगठन को मजबूत बनाने में सहयोग करें। मोर्चा मण्डल अध्यक्ष मनीष चैटाला ने पार्टी संगठन व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोर्चा का गति प्रदान करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा।

इस अवसर पर पार्षद विनीत जोली, महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम मखीजा, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश पांडे, मीडिया प्रभारी विकल राठी, मंडल मंत्री सुरेंद्र मिश्रा, इष्ट देव सोनी, संतोष पांडे, यश सिंह, सौरभ शर्मा, बृजेश सिंह भदोरिया, युवा मोर्चा महामंत्री चंद्र कांत पांडे, सागर निषाद आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *