बीईएमएस चिकित्सा पाठ्यक्रम में मंजुला होलकर ने प्राप्त किया प्रथम स्थान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 जून। सेंट्रल बोर्ड ऑफ इलेक्ट्रोहोम्योपैथिक मेडिसिन नई दिल्ली द्वारा संचालित बीईएमएस चिकित्सा पाठ्यक्रम के सत्र 2023 के घोषित परीक्षा परिणाम में बालाजी इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिकल साइंस एंड कैंसर रिसर्च सेंटर ज्वालापुर हरिद्वार का परिणाम शत प्रतिशत रहा। साथ ही संस्थान की छात्रा कुमारी मंजुला होलकर ने परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

इंस्टीट्यूट की प्राचार्या डा.वीएल अलखानिया ने परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहने तथा छात्रों की सफलता पर खुशी जताते हुए छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संस्थान के निदेशक डा.केपीएस चौहान ने बताया कि बीईएमएस कोर्स में नये सत्र हेतु एडमिशन एक जुलाई से आरम्भ होंगें।