भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया महा जनसंपर्क अभियान

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 30 जून। सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा ने महा जनसंपर्क अभियान के तहत संतों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए आशीर्वाद लिया।
महा जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि व संत मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी राममुनि महाराज, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, जिला प्रभारी भरत लाल के नेतृत्व में उत्तरी हरिद्वार के मठ मंदिर आश्रम व प्रतिष्ठानों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व प्रदेश में विगत नौ सालों में भाजपा द्वारा किए गए सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के बारे में बताया गया और भाजपा के महा जनसंपर्क अभियान से जुड़ने के लिए लोगों को कहा गया।
उत्तरी हरिद्वार के संत मंडल आश्रम व सुनहरी आश्रम में संतांे की बैठक को संबोधित करते हुए ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरि ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी एक समान है। भाजपा ने देश की जनता से किए वादे निभाने के साथ-साथ सनातन धर्म और संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन को बढ़ाने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का चहुंमुखी विकास हुआ और देश दुनिया के नक्शे पर अपनी अमिट छाप छोड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याणकारी योजना के तहत अच्छी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन वितरण किया और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 करोड़ गरीब परिवारों को पक्के मकान बनाकर दिए, गरीबों को बैंकिंग की व्यवस्था से जोड़ा गया, नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में 10 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत देश में 34 लाख रेहड़ी पटरी वालों को ऋण का वितरण किया गया। उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीनेशन अभियान के तहत 220 करोड़ से अधिक कॉविड वैक्सीन डोज दिए गए, धारा 370 के हटाने के बाद जम्मू कश्मीर में आतंकी हमलों में कमी आई, वसुदेव कुटुंबकम की थीम पर भारत ने जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 की अध्यक्षता संभाली यह सबसे बड़ी सरकार की उपलब्धि है।
इस मौके पर संत मंडल आश्रम के परम अध्यक्ष स्वामी राम मुनि महाराज ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर तथा काशी विश्वनाथ उज्जैन महाकाल मंदिर में भव्य काॅरिडोर का निर्माण किया और सोमनाथ और केदारनाथ मंदिर का जीर्णाेद्धार कराकर सनातन धर्म व संस्कृति के बढ़ाने का काम करते हुए संरक्षित करने का काम किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार व जिला प्रभारी भरत लाल ने संयुक्त रूप में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने देश के विकास के लिए काम किया जबकि देश पर 70 साल तक शासन करने वाली विपक्षी पार्टियों ने केवल देश को गुमराह कर अपना खजाना भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का विकास अग्रसर है और 9 सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा सुशासन और करीब कल्याणकारी योजना चलाकर देश के लोगों के साथ न्याय करने का काम किया। इस मौके पर सुनहरी आश्रम के परमाध्यक्ष मुकेशानंद महाराज, सन्त मंडल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी राम मुनि महाराज, स्वामी देवानंद, स्वामी उमेशानंद, महंत प्रेमानंद, महंत संतोषानंद, महंत सोहम प्रकाश, महंत प्रमोद महाराज, महंत ज्ञानानद, महंत मुक्तिनाथ, महंत बामनाथ का भाजपा ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार, उपाध्यक्ष रवि कश्यप, आदित्य गिरि, संदीप अरोड़ा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप गिरि, जिला प्रभारी भरत लाल, विपिन चैधरी, आशीष चैधरी, सर्वेश प्रजापति, पवनदीप, संदीप सिंघानिया, सत्यपाल सैनी, जय भगवान सैनी, सूरज शर्मा, आर्दश पाण्डे ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
फोटो नं.8-संतों के बीच महाजनसपंर्क अभियान चलाते ओबीसी मार्चो कार्यकर्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *