मनव्वर कुरैशी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद को दी दीपावली की शुभकामनाएं

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 13 नवम्बर। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मंडल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने वेद मंदिर पहुंचकर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतिश्वरानंद से भेंटकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मनव्वर कुरैशी ने कहा कि देश मनाए जाने वाले त्यौहार भारत की विभिन्ता में एकता की संस्कृति को प्रस्तुत करते हैं। देश में भी सभी धर्म संस्कृतियों को मानने वाले लोग एक दूसरे के पर्वो को जिस उल्लास से मनाते हैं।

उससे भारत की एकता अखण्डता का संदेश पूरी दुनिया में जाता है। उन्होंने कहा कि दीपों और प्रकाश का पर्व दीपावली खुशीयों का पर्व है। दीपावली हो या ईद, पर्व मनाते हुए समाज के आर्थिक रूप से कमजोर तबके का भी ध्यान रखना चाहिए।