मार्शल आर्ट गेम वूशु कोरोना महामारी से अछूता नहीं रहा -आरती सैनी

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार 28 अगस्त कल खेल दिवस है हॉकी के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त खिलाड़ी बाबू ध्यानचंद का जन्मदिन है उनके जन्मदिन को भारत में खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है खेल दिवस की पूर्व संध्या पर बाबू ध्यानचंद को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए वूशु की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी और राष्ट्रीय कोच आरती सैनी ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण वूशु खेल अत्यधिक प्रभावित हुआ है अभी भी खिलाड़ी प्रैक्टिस करने के लिए नहीं आ रहे हैं

जिसके कारण जहां खिलाड़ियों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होने के लिए आगे बहुत मेहनत करनी पड़ेगी वही इस खेल से जुड़े हुए लोगों पर आर्थिक मार भी पड़ी है कुछ समय तक तो कोरोना महामारी के कारण ऑनलाइन क्लास चलती रही परंतु वह भी अब बंदी के कगार पर है और फील्ड प्रैक्टिस फिलहाल नहीं हो पा रही है हमारा प्रयास है कि हम ऑनलाइन इस खेल से जुड़े खिलाड़ियों को इस बीच में टिप्स देकर उन्हें सक्रिय करने का प्रयास कर रहे हैं