मर्यादा की हदें पा कर रहे बंशीधर भगत महिलाओं से माफी मांगे-सुनील अरोड़ा

Haridwar News
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 6 जनवरी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता सुनील अरोड़ा ने प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को पलीता लगाने का काम भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत कर रहे हैं। उन्होंने राज्य की त्रिवेंद्र सरकार से मांग की कि वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को तत्काल पद से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि महिला को देवी के रूप में पूजा जाता है।

लेकिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अमर्यादित टिप्पणी देकर अपनी औछी मानसिकता को दर्शा रहे हैं। जिसे किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। देवभूमि की महिलाओं के मान सम्मान में किसी भी प्रकार की अमर्यादित टिप्पणी सहन नहीं की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को सम्मान व आत्मनिर्भर बनाने की बात करते हैं। लेकिन भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष राजनैतिक बैठकों में महिलाओं के प्रति संकीर्ण मानसिकता रखते हुए एक सम्मानित महिला नेत्री के प्रति अपमानजनक टिप्पणी करते हैं। जिससे भाजपा नेताओं की महिलाओं के प्रति मानसिकता का पता चलता है।

सुनील अरोड़ा ने कहा कि देवभूमि सहित पूरे भारत में महिलाओं को देवी का दर्जा दिया जाता है। राजनैतिक लाभ लेने की कोशिशों में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत मर्यादा की हदें पा कर रहे हैं। उनका बयान ऐसे लोगों को और शक्ति प्रदान करता है जो महिलाओं के प्रति हीन व आपराधिक भावना रखते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए और भाजपा संगठन को उन्हें पद से तत्काल बर्खास्त कर देना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *