मेयर किरण जैसल व पार्षद अरशद ख्वाजा ने किया सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 4 जुलाई। मेयर किरण जैसल व वार्ड 41 के पार्षद अरशद ख्वाजा ने फीता काटकर सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और सड़क निर्माण शुरू होने पर मेयर व पार्षद का आभार जताया। मेयर किरण जैसल ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र को सुविधा संपन्न बनाना ही उनका लक्ष्य है।

स्थानीय लोगों को नगर निगम द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाने के साथ सभी वार्डो में समान रूप से गुणवत्तापूर्ण आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकास कार्य कराए जा रहे हैं। मेयर का आभार व्यक्त करते हुए पार्षद अरशद ख्वाजा ने कहा कि लंबे समय से क्षेत्र की जनता द्वारा सड़क निर्माण कराने की मांग की जा रही थी। सड़क बनने पर लोगों को सुविधा मिलेगी। आवागमन बेहतर होगा। उन्होंने कहा कि वार्ड में सड़क, सफाई व अन्य विकास कार्य निरंतर कराए जा रहे हैं।

Leave a Reply