हरिद्वार, 3 जुलाई। ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत ड्रिंक एंड ड्राईव के मामले में कार्रवाई करते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस ने नशे की हालत में सड़कों पर ई रिक्शा दौड़ा रहे एक चालक को दबोच लिया। नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई किए जाने के एसएसपी के निर्देशों के अनुपालन में बृहष्पतिवार की रात अभियान चलाते हुए कोतवाली पुलिस टीम ने फाउण्ड्री गेट मध्य मार्ग पर ई- रिक्शा चालक रविन्द्र सैनी पुत्र ताराचन्द सैनी निवासी बिष्णुलोक कालोनी कोतवाली रानीपुर को नशे में वाहन चलाते हुए दबोच लिया।
पुलिस टीम ने चालक का मेडिकल कराने के बाद एमवी एक्ट में कार्रवाई करते हुए ई-रिक्शा को सीज कर दिया। पुलिस टीम में एसआई राहुल थापा, कांस्टेबल रविन्द्र बिष्ट, मंजीत राणा शामिल रहे।


