संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट के प्राथमिक उपचार शिविर में शामिल हुई मेयर किरण जैसल

Haridwar News
Spread the love


आमजन के लिए सजीवनी का काम करते हैं प्राथमिक उपचार शिवर-किरण जैसल
हरिद्वार, 5 अगस्त। भाजपा नेत्री एवं संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा के संयोजन में कांवड़ियों को चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने के लिए प्राथमिक उपचार सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंची मेयर किरण जैसल ने शिविर आयोजन की सराहना करते हुए कांवड़ियों को दवाओं का वितरण किया।

संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष रंजीता झा ने कहा कि संकल्प सेवा परमोधर्म ट्रस्ट का उद्देश्य जरूरतमंद और असहाय लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों से कांवड़ लेने हरिद्वार आ रहे शिवभक्तों को प्राथमिक उपचार सुविधा उपलब्ध कराने के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक महीने शिविर लगाकर आमजन को निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्राथमिक उपचार शिविर आम जनता के लिए संजीवनी का काम करते हैं। नगर निगम सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर हर संभव सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार और समाजसेवी संस्थाएं मिलकर काम करें स्वस्थ और स्वच्छ हरिद्वार का सपना साकार हो सकता है।

इस अवसर पर संयोजक सचिन चौधरी, कोषाध्यक्ष सुधा राठौर, सहसचिव हरिनारायण त्रिपाठी, सहसचिव चारु शुक्ला, सहकोषाध्यक्ष संगीता वंसल, मंत्री ज्ञान प्रकाश सिंह, माया देवी, पवन सिंह, आशा मंडल, रोहित मिश्र आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Leave a Reply