हरिद्वार, 5 अगस्त। भारतीय किसान यूनियन सर्व ने कांवड़ सेवा शिविर का आयोजन गंगा जल भरकर लौट रहे शिवभक्तों को दवा और फल वितरित किए। ज्वालापुर स्थित कांवड़ पटरी मार्ग पर आयोजित कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ रानीपुर विधायक आदेश चौहान और मेयर किरण जैसल ने फीता काटकर किया। शिविर आयोजन की सराहना करते हुए विधायक आदेश चौहान ने कहा कि लंबी दूरी की पैदल यात्रा करने के साथ कांवड़िए थकान के साथ चोटिल भी हो जाते हैं।
दवा और फल वितरण से उन्हें यात्रा के दौरान राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार कांवड़ यात्रा को लेकर बहुत गंभीर है। कांवड़ियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सभी व्यवस्थाओं पर स्वयं नजर रख रहे हैं। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कांवड़ियों की सेवा करने से भगवान भी खुश होते हैं। नगर निगम की और से कांविड़यों की सुविधा के लिए सफाई व अन्य सभी व्यवस्थाएं की गयी हैं।
इस अवसर पर सत्यनारायण शर्मा, रश्मि चौधरी, राजेश रस्तोगी, अनिल शर्मा, आदित्य नागर, जसविंदर सिंह, गोविंद सिंह, नवीन तेश्वर, प्रमोद राठौर, कुलदीप विश्नोई, डा.अविनाश, राजीव थपलियाल, ताहिर हसन, नीतू सिंह, रूबी, गोपाल भारद्वाज, धर्मेश पाल, आकाश शुक्ला, अरुणा आदि मौजूद रहे।


