विडियो :-महानायक पहुंचे उत्तराखंड

Uncategorized
Spread the love

तनवीर

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन शुक्रवार को उत्तराखंड जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचे। अमिताभ बच्चन यहा किसी फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में पहुंचे हैं। अमिताभ बच्चन के उत्तराखंड पहुंचने की खबर से यहां उनके फैंस बेहद उत्साहित है।

अमिताभ बच्चन विशेष चार्टड विमान से आज सुबह करीब दस बजे मुंबई से देहरादून एयरपोर्ट पहुंचे। बिग बी को देखने के लिए यहां फैंस का तांता लग गया। इस दौरान उनके लिए बेहद कड़ी सुरक्षा रही। जौलीग्रांट एयरपोर्ट से बाहर निकलते ही उनकी एक झलक पाने के लिए( उनके समर्थकों की भीड़ लग गई। लेकिन अमिताभ बच्चन की सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि कोई भी उनके करीब नहीं जा पाया।

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में अमिताभ बच्चन को टर्मिनल से बाहर लाया गया। जिसके बाद वह कार में सवार होकर नरेंद्र नगर स्थित होटल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भी बिग बी उत्तराखंड आए हैं। और वह नरेंद्र नगर स्थित इसी होटल में छुट्टियां बिताते हैं।