मध्यम वर्ग, गरीब, मजदूर महंगाई की मार झेलने को विवश

Uncategorized
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 25 मार्च। लगातार बढ़ रही महंगाई के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने केंद्र की नीतियों को जिम्मेदार बताया है। प्रैस को जारी बयान में आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता हेमा भण्डारी ने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण महंगाई चरम पर है। घरेलू सिलेंडर के दाम में पचास रूपए की बढ़ोतरी कर दी गयी। डीजल व पेट्रोल के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। सब्जियों सहित तमाम जरूरी चीजों के दाम आसमान छू रहे है।

गृहणियों का बजट बिगड़ गया है। मध्यम वर्ग, गरीब, मजदूर महंगाई की मार झेलने को विवश है। पहले से ही महामारी की मार झेल रहे व्यापारियों को चारधाम यात्रा से उम्मीद जगी थी। लेकिन डीजल और पेट्रोल के दाम बढ़ने से सभी चीजें महंगी हो जाएंगी। जिसका असर आम लोगों पर पड़ेगा। केंद्र सरकार को आवश्यक कदम उठाकर जनता को राहत देनी चाहिए।
जिला मीडिया सह प्रभारी अनिल सती ने कहा कि चुनाव परिणाम के तुरंत बाद देश मे महंगाई बढ़नी शुरू हो गयी है। रसोई गैस, पेट्रोल डीजल के दामो में बढ़ोतरी कर दी गयी। सब्जियों के दाम दोगुने हो गए है। केंद्र सरकार महंगाई के लिए रूस और युक्रेन युद्ध को जिम्मेदार बता रही है। जबकि कि केंद्र सरकार गरीब और मध्यम वर्ग को राहत देने के बजाए उद्योगपतियों के हित पूरे करने में लगी है। भाजपा सरकार में गरीब और मध्यम वर्ग के लिए कोई जगह नही है। सरकार चुनाव परिणाम का इंतजार कर रही थी। चुनाव परिणाम आते ही जनता को चार राज्यो की जीत का उपहार केंद सरकार ने मंहगाई के रूप में दिया है। पिछले 8 सालों में महंगाई में बेहताशा वृद्धि हुई है। यदि सरकार ने आम जनता को महंगाई से राहत देने के लिए समय रहते आवश्यक कदम नही उठाएं तो पार्टी विरोध स्वरूप सड़को पर उतरकर आंदोलन करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *