पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर महिला कांग्रेस ने किया विचार गोष्ठी का आयोजन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 19 नवम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.इंदिरा गांधी की जयंती पर महानगर महिला कांग्रेस की और से मायापुर स्थित यूनियन भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। वरिष्ठ महिला कांग्रेस नेत्री बीना कपूर की अध्यक्षता और महानगर महिला कांग्रेस अध्यक्ष लता जोशी के संचालन में आयोजित विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथी मेयर अनिता शर्मा रही। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता प्रदेश महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चौहान ने कहा कि इंदिरा गांधी एक दृढ़ निश्चयी, दूर दृष्टि और फौलादी विचारों वाली महिला नेता थी।

श्रीमती गांधी ने पूर्वी पाकिस्तान के दो टुकड़े कर एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में बंगला देश की स्थापना की। जिससे पाकिस्तान बहुत कमजोर हुआ। मुख्य अतिथि अनिता शर्मा ने श्रीमती गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी एक कुशल राजनेता थी। जिनका देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान रहा। महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष लता जोशी ने कहा कि श्रीमती गांधी ने प्राइवेट बैंकों का राष्ट्रीयकरण तथा राजाओं के प्रिविपर्स खत्म करके देश के विकास में बहुत बड़ा योगदान दिया।

महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि श्रीमती गांधी ने देश की एकता अखण्डता के लिए अपना जीवन बलिदान किया। कार्यक्रम में मेयर अनिता शर्मा, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डा.संतोष चौहान, संगीता राणा, वल्र्ड वूमेन पावर लिफटिंग चैंपियनशिप कविता राणा तथा वरिष्ठ नेत्री वीना कपूर को शाॅल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। गोष्ठी को कविता वशिष्ठ, मीरा रतूडी, सईदा, शशि झा, नलिनी दीक्षित, ग्रेस कश्यप, आदि ने भी संबोधित किया।

इस दौरान विजय जोशी, सुमन अग्रवाल, सुभद्रा आर्य, प्रतिभा शर्मा, सुनीता जुगरान, रचना शर्मा, कलावती, बिंदु, रोमा, नैना, शोभा गोयल, निर्मला, मोना, रोशनी, अंजली, पूनम गोस्वामी, पूनम रानी, कृत्तिका, दीपा भारद्वाज, प्रियंका आदि सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *