महानगर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया पंडित नेहरू का जन्म दिन

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 नवम्बर। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सुभाष घाट स्थित महानगर कांग्रेस कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी व कार्यकारी अध्यक्ष अमन गर्ग ने कहा कि देश को आजाद कराने और आजादी के बाद देश को आर्थिक रूप से आगे बढ़ाने में पंडित जवाहर लाल नेहरू के योगदान को देशवासी कभी नहीं भुला सकते। पंडित जवाहर लाल नेहरू ने सुसंगठित, धर्मनिरपेक्ष और भेदभाव से परे भारत की कल्पना की और देश को एक नई दिशा दी।

स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मुरली मनोहर और वरिष्ठ नेता ओ.पी.चौहान ने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू ने प्रत्येक क्षेत्र में देश को आगे बढ़ाया और देश के किसान, मजदूर और कामगारों ने इसमें अहम योगदान दिया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष तुषार कपिल और महिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू विश्व के सबसे बड़े ऐसे नेताओं में शुमार थे। जिन्होंने अपने विरोधियों को भी अपनी कैबिनेट में जगह दी और विचार विमर्श से देश चलाया। युवा नेता वरुण बालियान और नितिन तेश्वर ने कहा कि पं.जवाहर लाल नेहरू ने देश को न सिर्फ मजबूत लोकतंत्र दिया। बल्कि देश की आर्थिक मजबूती के लिए बेहतर नींव रखने का काम किया।

श्रद्धांजलि देने वालों में मुख्य रूप से ब्लाॅक अध्यक्ष अमित नौटियाल, ऋषभ वशिष्ठ, जगत सिंह रावत, बलराम गिरि कड़क, शुभम जोशी, ओम मलिक, वीरेंद्र श्रमिक, सी.पी.सिंह, शशि झा, बिंदु शर्मा, रेखा गुप्ता, जाशिद अंसारी, मनीष कुमार, सोनू शर्मा आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *