देशी और अंग्रेजी शराब समेत दो दबोचे
हरिद्वार, 20 मई। कोतवाली रानीपुर पुलिस ने दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से देशी शराब के 42 टैट्रा पैक व अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे बरामद किए गए हैं। पुलिस मुख्यालय से चलाये जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शराब तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
निर्देशों के अनुपालन में पुलिस टीम ने छापेमारी करते हुए दीपक कुमार पुत्र स्व.देवी दास निवासी शिवलोक कालोनी को वाटर वर्क्स कालोनी से अंग्रेजी शराब के 40 पव्वे व दीपक पुत्र मन्नू सिंह निवासी रविदास मन्दिर के निकट सलेमपुर को बेरियर नं.6 फर्नीचर फैक्ट्री के पास से देशी शराब के 42 टैट्रा पैक समेत दबोच लिया। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है।


