बुराईयों से रोकता है माहे रमजान-इरशाद अली

Haridwar News
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार, 3 अप्रैल। भारतीय किसान यूनियन किसान उत्थान के जिला अध्यक्ष इरशाद अली ने कहा कि रमजान का महीना व्यक्ति को बुराईयों से रोकता है। अल्लाह की इबादत और बुराइयों को त्यागने वाला रमजान का महीना बेहद ही पाक महीना होता है। इरशाद अली ने कहा कि यह महीना हमें प्यार, त्याग, नेकी और भाईचारे का संदेश देता है। इंसान को इंसान के काम आना चाहिए। यह इस पाक महीने का सबसे बड़ा संदेश है।

रमजान का महीना व्यक्ति को सभी प्रकार की बुराइयां त्यागने का भी संदेश देता है। व्यक्ति को चाहिए कि वह इस महीने में सभी बुराइयों का त्याग कर नेकी के रास्ते पर चलने का संकल्प ले। इरशाद अली ने कहा कि बुराईयों को अपने पास न आने दे और समाज से भी बुराइयों को दूर करने में सहयोग करें। कमजोर व जरूरतमंदों की मदद करें। दूसरों के साथ हमदर्दी और मोहब्बत के साथ पेश आएं।

रमजान का अर्थ खुद को भूख-प्यास से रोकने के साथ-साथ झूठ, बुराइयों के अलावा हर उस काम से रोकना है, जो गलत है। रोजेदार को अपने शरीर पर रोजे की हालत में पूरा नियंत्रण रखना चाहिए। अपनी जुबान से गलत ना कहें और ना ही गलत बात को सुनें। पांचों वक्त की नमाज व इबादत में अपना समय गुजारें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *