मुख्यमंत्री के बयान को विपक्ष बेवजह मुद्दा बना रहा है-अमित वालिया

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हरिद्वार 20 मार्च। जगजीतपुर के भाजपा कार्यकर्ता अमित वालिया ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का लड़कियों के फटी जीन्स नहीं पहनने के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री भी एक बेटी के पिता हैं और वे स्वयं भी एक बेटी के पिता है। भारतीय संस्कृति का समर्थक कोई भी पिता अपनी बच्ची की इस वेशभूषा का दिल से समर्थन नहीं करेगा। मुख्यमंत्री के बयान का समर्थन करते हुए अमित वालिया ने कहा कि आज जब पश्चिमी सभ्यता वाले देश भारतीय सभ्यता को अपना रहे हैं तो हमें अपनी संस्कृति पर गर्व होना चाहिए।

सकारात्मक भाव के साथ भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिए गए मुख्यमंत्री के बयान को बिना वजह राजनीतिक मुद्दा बना दिया गया। भारतीय संस्कृति में पुरूषों व महिलाओं के लिए एक आदर्श परिधान की व्यवस्था की गयी है। लेकिन पाश्चात्य संस्कृति के प्रभाव की वजह से लोग फटी जींस जैसे परिधान पहन रहे हैं।

पश्चिमी संस्कृति के प्रभाव से दूर हटकर सभी को भारतीय संस्कृति को अपनाना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी भी बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के नारे के साथ देश को सकारत्मक संदेश दे रहे हैं। लेकिन विपक्ष ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के बयान को राजनीतिक मुद्दा बना दिया। भाजपा पार्टी हमेशा ही राष्ट्रनिर्माण व देश भक्ति का संदेश युवाओं को देती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *