हरिद्वार, 22 सितम्बर। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने भगत सिंह चौक का निरीक्षण कर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे विशेष सफाई अभियान का जायजा लिया और अधिकारियो कर्मचारियों को खरपतवार, झाड़ियां आदि को हटाने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई अभियान में लापरवाही ना बरतने और नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए।
नगर आयुक्त ने बताया कि मानसून के दौरान जमा हुई खरपतवार और गंदगी की सफाई के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत प्रमुख चौराहों, सड़कों, सार्वजनिक स्थलों और नालियों की व्यापक सफाई कराई जा रही है। नालों के टूटे स्लैबं भी बदलने के लिए निर्देश दिए गए हैं। नगर आयुक्त ने बताया कि अभियान निरंतर जारी रहेगा।


