सड़क निर्माण की मांग को लेकर घिस्सूपुरा के ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन

Haridwar News
Spread the love


हरिद्वार, 22 सितम्बर। हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घिस्सपुरा के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन के तहत पेयजल लाइन बिछाने और टंकी निर्माण के लिए खोदी गयी सड़क का डेढ़ साल बीतने के बाद भी निर्माण नहीं किया गया। जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सलीम ने बताया कि डेेढ़ साल पहले पेयजल लाइन बिछाने के लिए खोदी गयी सड़क का निर्माण नहीं कराए जाने से सड़क गढ्ढों में तब्दील हो गयी है। बरसात के दौरान गढ्ढांे में पानी भरने से स्थिति बेहद खराब हो जाती है। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज को अस्पताल ले जाना भी मुश्किल हो जाता है

कई वाहन सवार गढ्ढों में गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। अधिकारियों को कई बार अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उन्होने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द से जल्द सड़क निर्माण नहीं किया गया तो ग्रामीण आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।

Leave a Reply