संस्कृति को दर्शाने का माध्यम हैं पर्व-मनव्वर कुरैशी

Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 19 मार्च। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनव्वर कुरैशी ने राज्यवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भाईचारा, सौहार्द, एकता को दर्शाने वाले त्योहार देश दुनिया में सौंहार्द का संदेश देते हैं। उमंगों के इस पर्व को धर्मनगरी मे उल्लास के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि पर्व हमारी धर्म संस्कृति को दर्शाने का सबसे सशक्त माध्यम हैं।

सभी को पर्व की खुशीयों को एक दूसरे के साथ साझा करना चाहिए। पर्व के मौके पर गरीब, असहाय परिवारों का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है। मनव्वर कुरैशी ने कहा कि धर्मनगरी में हिंदू, मुस्लिम, सिख समाज पर्वो के मौके पर समाज को एकता के सूत्र में पिरोते हैं। उन्होंने कहा कि मतभेद भुलाकर पर्वो को मनाना चाहिए।