नाबालिग से छेड़छाड़ करने पर युवक गिरफ्तार

Crime
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 2 सितम्बर। नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में नगर कोतवाली पुलिस ने युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ अपराध से संबंधित अन्य धाराओं के साथ पाॅक्सों के तहत मामला दर्ज किया गया है। नगर कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के एक मौहल्ले की रहने वाली नाबालिगा पानी भरने नल पर गयी थी। वहां पहले से मौजूद आरोपी युवक निहाल सिंह पुत्र जयपाल सिंह बच्ची को बहला फुसलाकर जंगल में ले गया ओर उसके साथ छेड़छाड़ की। बच्ची किसी तरह युवक के चंगुल से छुटकर घर पहुंची ओर परिजनों को युवक की हरकत के बारे में बताया। परिजनों द्वारा युवक के खिलाफ दी गयी तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।