सतर्कता से ही डेंगू व कोरोना से बचा जा सकता है-विशाल गर्ग

Social
Spread the love

तनवीर

हरिद्वार, 3 सितम्बर। वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के अध्यक्ष विशाल गर्ग ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि डेंगू के प्रति प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए। डेंगू की रोकथाम के लिए प्रशासन द्वारा बताए जा रहे उपायों को अपनाएं। विशाल गर्ग ने अपील करते हुए कहा कि खाली टायर, फ्रिज की ट्रे, गमले, पानी टंकियों आदि को नियमित रूप से साफ करते रहें। पानी के बर्तनों को समय समय पर पानी का बदलाव करते रहें। डेंगू का लार्वा साफ पानी में पैदा होता है। घरों के आसपास विशेष रूप से सफाई रखनी चाहिए।

पूरे बाजू वाले कपड़ें पहनें। मच्छरदानी का प्रयोग करें। बिना डाॅक्टर की सलाह के लिए कोई दवाएं ना खाएं। डेंगू के लक्षण प्रतीत होने पर चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। डेंगू को किसी भी रूप में नजरअंदाज ना करें। प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहा है। विशाल गर्ग ने कहा कि डेंगू के साथ साथ कोरोना वायरस की रफ्तार भी बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग के साथ साथ बार बार हाथों को साबुन पानी से धोयें।

सेनेटाइजर का इस्तेमाल करें। बिना हाथ धोयें अपनी आंखों व नाक तथा मुंह का ना छुएं। छींकते और खांसते वक्त रूमाल का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। बिना किसी कारण से घरों से बाहर ना जाएं। आवश्यकता पड़ने पर ही सुरक्षित उपाय को अपनाते हुए बाहर निकलें। उन्होंने कहा कि जागरूकता से ही महामारी को दूर भगाया जा सकता है। कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सभी को जागरूक नागरिक की भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जल्द ही वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार के माध्यम से डेंगू व कोरोना वायरस के प्रति लोगों को जागरूक करने का अभियान चलाया जाएगा।

—————————–