नगर निगम बोर्ड को भंग करें राज्यपाल- सुनील सेठी

Politics
Spread the love

अमरीश

हरिद्वार, 16 मई। सामाजिक कार्यकर्ता महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी ने नगर निगम बोर्ड के उषा ब्रेको की लीज अवधि बढ़ाये जाने के प्रस्ताव की पारदर्शिता पर सवाल उठाते हुए आपत्ति जताते हुए इसे आपदा में अवसर बताया। सुनील सेठी ने राज्यपाल को पत्र लिखकर ऐसे बोर्ड को भंग करने की मांग की जो हरिद्वार की जनता की सुख सुविधाओं को छोड़कर निजी स्वार्थ साधने का कार्य कर रहा हैं। उन्होंने कहा कि निगम बोर्ड बैठक में 15 मिनट में सभी पार्षदों ने मिलकर प्रस्ताव पर मोहर लगाई गई। उसमें कुछ पार्षद आरोप लगा रहे है।

जब लीज अवधि समाप्त हो गई तो इसका नियंत्रण सरकार को अपने हाथ में लेना चाहिए। बोर्ड की बैठक में कम्पनी के अधिकारियों का मौजूद होना भी इस प्रस्ताव पर सवालिया निशान लगा रहा है। जहां एक तरफ कोरोना काल में सफाई व्यवस्था हो या फॉगिंग, सेनेटाइज कार्य। इसमें निगम बोर्ड पूरी तरह फेल रहा और एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का खेल खेलता रहा। वहीं दूसरी तरफ पक्ष विपक्ष के एकजुट होकर उषा ब्रेको पर मेहरबानी जता कर सीधे सीधे अपने निजी स्वार्थों की तरफ इशारा कर रहा है।

ऐसे समय पर निगम जो जनता की सरकार कहलाने का कार्य करता है। उसने जनता को ठगने का कार्य किया है। ऐसे हरिद्वार निगम बोर्ड से जनता जवाब मांग रही है। जिसे नैतिकता के आधार पर भंग कर देना चाहिए। राज्यपाल इसकी जाँच कर बोर्ड को भंग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *