नाला सफाई में अनियमितता का आरोप लगाते हुए भाजपा पार्षदों ने किया मेयर कार्यालय पर प्रदर्शन:-देखे विडियो

Politics
Spread the love

अमरीश/कमल खडका

मेयर पति पर लगाया नौटंकी करने का आरोप

हरिद्वार, 8 जुलाई। भाजपा पार्षद दल के नेता सुनील गुड्डु के नेतृत्व में देवपुरा चौक से मेयर अनिता शर्मा के कार्यालय तक नालों की सफाई में बरती जा रही अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा पार्षदों ने मेयर कार्यालय पर पहुंचकर नाला सफाई में अनियमितताएं बरते जाने का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी की। सुनील गुड्डु ने आरोप लगाते हुए कहा कि नालों की सफाई सही तरीके से नहीं की गयी है। जिसका खामियाजा शहर की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

नाले गंदगी से अटे रहने के कारण सड़कों पर जलभराव का प्रमुख कारण बना हुआ है। सुनील गुड्डु ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा शहर की समस्याओं को लेकर जनता को भ्रमित करने का काम कर रहे हैं। बार बार नौटंकी कर जनता को गुमराह किया जा रहा है। नालों की सफाई के पैसे का दुरूपयोग किया जा रहा है। शहर के नाले कूड़े से अटे हुए हैं। नालों की सफाई नहीं हो पाती है। मेयर अनिता शर्मा अपने पति के दबाव में सही तरीके से काम नहीं कर पा रही हैं। भाजपा जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा नालों में उतरकर क्या साबित करना चाहते हैं।

सफाई का जिम्मा मेयर के हाथों में है। उसके बावजूद भी नालों की सफाई नहीं हो पा रही है। नालों की सफाई की लिस्ट तो जारी कर दी जाती है। लेकिन सफाई नहीं हो पायी है। पूरा शहर एक ही बरसात में जलमग्न हो गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनप्रतिनिधियों को काम नहीं करने दिया जा रहा है। मेयर पार्षद दल के नेताओं की उपेक्षा कर ही हैं। अब तक कोई भी बैठक आहूत ना किया जाना मेयर अनिता शर्मा की लाचारी को दर्शा रहा है। मण्डल अध्यक्ष राजकुमार व मयंक गुप्ता ने कहा कि मेयर पति अशोक शर्मा विकास कार्यो में बाधा पहुंचाने का काम कर रहे हैं। जनसमस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है।

वह मात्र नौटंकी कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। राधेकृष्ण शर्मा व अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि नगर की समस्याओं का हल ना होना मेयर की लचर प्रणाली को दर्शा रहा है। मात्र मंत्री मदन कौशिक पर झूठे आरोप लगाकर राजनीतिक ड्रामा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के नाले गंदगी से अटे पड़े हैं। सफाई व्यवस्था नहीं हो पायी है। भाजपा पार्षदों के साथ कोई भी बैठक व्यवस्थाओं को लेकर नहीं की जाती है। भाजपा पार्षदों ने मेयर पति अशोक शर्मा पर अनर्गल बयानबाजी करने का भी आरोप लगाया। जबकि मेयर अनिता शर्मा ने भाजपा पार्षद दल के नेताओं से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार आपकी है।

मंत्री आपके हैं, शहर की दूर्दशा का जिम्मेदार सत्ता पक्ष है। उन्होंने अपने पति अशोक शर्मा पर भाजपा पार्षदों द्वार लगाए आरोपों का खण्डन करते हुए बेबुनियाद बताया। मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि नालों की सफाई नियमित रूप से जारी है। मंत्री मदन कौशिक बैठकों में मेयर व विपक्ष के पार्षदों को नहीं बुलाते हैं। विपक्ष के साथ भेदभावपूर्ण नीति अपनायी जा रही है। प्रदर्शन करने वालों में लोकेश पाल, शुभम मंदोला, सुतांशु पण्डित, दिनेश कालरा, हरिओम मल्होत्रा, राकेश नौड़ियाल, रेनु अरोड़ा, ललित रावत, नागेंद्र, परविन्दर सिंह गिल, निशा नौड़ियाल, एकता गुप्ता आदि शामिल रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *