सफाई व्यवस्था पर भड़के भाजपाई:-देखे विडियो

Politics
Spread the love

कमल खडका/अमरीश

हरिद्वार, 8 जुलाई। अंबेडकर पार्क वार्ड नं.33 के भाजपा पार्षद राजेंद्र कटारिया के नेतृत्व में सड़कों की गंदगी को लेकर मेयर अनिता शर्मा के खिलाफ जोरदार नारेबाजी कर शहर की सफाई व्यवस्था बदहाली का जिम्मेदार बताया। इस दौरान भाजपा के युवा नेता नरेश शर्मा ने कहा कि अंबेडकर पार्क के निकट मार्ग पर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। सड़क पर लोगों का निकलना भी मुश्किल हो गया है। सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर नगर निगम की व्यवस्था को नहीं संभाल पा रही है।

कोरोना संक्रमण का खतरा तो बना हुआ है। वहीं डेंगू फैलने की संभावनाएं भी बनी हुई है। वार्डों नियमित सफाई भी नहीं हो पा रही है। सड़कों का कूड़ा नही उठ पाता है। नालियों का गंदा पानी भी सड़कों पर बह रहा हैं। अंबेडकर पार्क मार्ग का गंदगी से बुरा हाल है।

पार्षद राजेंद्र सिंह कटारिया ने कहा कि सड़क का कूड़ा सही समय पर नहीं उठ पाता है। गंदगी वार्ड में फैली रहती है। सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। बरसात प्रारम्भ हो गयी है। कूड़े की सड़न बदबू लोगों के घरों तक पहुंच रही है। संक्रामक रोग फैलने की संभावनाएं बनी हुई हैं। मेयर पति अशोक शर्मा मात्र ओछी राजनीति कर रहे हैं। राजेंद्र सिंह कटारिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि निगम से संचालित होने वाली योजनाओं को लागू कराने में अड़चने पैदा की जा रही हैं।

भाजपा नेता विजयपाल सिंह व श्याममल दबोड़िया ने कहा कि मेयर अनिता शर्मा का कार्यकाल पूरी तरह से विफलताओं भरा है। कर्मचारी अधिकारियों से काम लेने में मेयर सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को पदों पर रहने का कोई अधिकार नहीं है। नैतिकता के आधार पर उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। योगेंद्र पाल रवि ने कहा कि मात्र केआरएल की राजनीति करने पर पूर्व सभासद अशोक शर्मा आमादा हैं।

केआरएल कंपनी के कर्मचारी अधिकारी जनता की समस्याओं की सुध नहीं लेते हैं। सड़क के कूड़े के पास एकत्र होकर क्षेत्रवासियों ने भी भाजपा पार्षदों के साथ वार्ड की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में सरोज, विमला, सूरजपाल उनियाल, संजय जाटव, महेश, पवन दबोड़िए, ललित, सचिन, निखिल, दयामल दबोड़िए, नेपाल सिंह आदि शामिल रहे। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *