नन्दकिशोर पाण्डेय अध्यक्ष व अशोक चौहान बने सहायक वन कर्मचारी संघ के उपाध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love


तनवीर अली

बुरहान अली बने प्रचार मंत्री

हरिद्वार, 14 फरवरी। सहायक वन कर्मचारी हरिद्वार वन प्रभाग के द्विवार्षिक चुनाव प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्रमोहन कोठारी की अध्यक्षता में संपन्न हुए। हिलबाई पास मार्ग स्थित हरिद्वार वन प्रभाग कार्यालय के सभागार में सर्वसम्मति से संपन्न हुए चुनाव में नंदकिशोर पाण्डेय अध्यक्ष, अशोक चौहान अध्यक्ष, नरेंद्र सैनी मंत्री, धर्मपाल सिंह कोषाध्यक्ष, अमित त्यागी संगठन मंत्री, बुरहान अली प्रचार मंत्री, थान सिंह रावत वरिष्ठ संरक्षक, सोमनाथ सलाहकार व राकेश सम्प्रेक्षक चुने गए।

नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए प्रांतीय अध्यक्ष इन्द्रमोहन कोठारी ने कहा कि कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखकर संघ निर्णायक भूमिका निभाएगा। किसी भी कर्मचारी का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। सहायक वन कर्मचारी संघ सदैव ही कर्मचारियेां की मांगों को उठाता चला आ रहा है। वनकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विभाग के आला अधिकारियों से भी समय समय पर वार्तालाप किया जाता है। संघ को संगठित रखने के प्रयास सभी को मिलजुल कर करने होंगे। सहायक वन कर्मचारी संघ हरिद्वार वन प्रभाग के नवनियुक्त अध्यक्ष नन्दकिशोर पाण्डेय ने कहा कि सहायक वन कर्मचारी संघ कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं व मांगों के निस्तारण में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

वन कर्मचारियों की समस्याओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एकजुटता से ही संगठन को मजबूत बनाया जा सकता है। अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संघ के सभी सदस्यों को एकजुट होना होगा। सभी को साथ लेकर संगठन को मजबूती प्रदान की जाएगी। उन्होंने चुने गए पदाधिकारियों को संघ के प्रति ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रांतीय महामंत्री स्वरूप चंद रमोला, वरिष्ठ संयुक्त मंत्री राजेंद्र सिंह रावत, वन बीट अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष आशीष कोठारी, ओपी सिंह, अमित चैधरी, राजेश चैहान, धीरज सिंह राणा, मुकेश कमार, रूपचंद आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *