नर सेवा नारायण सेवा का संदेश दे रहा खड़का परिवार

Haridwar News
Spread the love

कमल खड़का

हरिद्वार, 23 मई। समाजसेवी कमल खड़का एवं उनकी पत्नि सपना निराश्रितों को सप्ताह भर से भोजन वितरित कर रहे हैं। गंगा घाटों पर गुजर बसर कर रहे भिखारियों को सप्ताह भर से हलवा, पुरी, खीर, रोटी, चावल, पुलाव आदि वितरित कर नर सेवा ही नारायण सेवा का संदेश दिया जा रहा है। कमल खड़का की पुत्री खुशी व पुत्र अंश भी अपनी पाॅकेट मनी से भोजन वितरण में सहयोग कर रहे हैं। सपना ने कहा कि लाॅकडाउन के कारण उपजी परेशानियों को हल करने में परस्पर सहयोग जरूरी है। बेटा बेटी द्वारा अपनी पाॅकेट मनी से जमा की गयी धनराशि से निराश्रितों की भोजन की व्यवस्था को सप्ताह भर से किया जा रहा है।

ललताराव पुल, हाथी वाला पुल, रोड़ी बेलवाला, सुभाष घाट व हरकी पैड़ी सहित विभिन्न घाटों पर जरूरतमंद व भिखारियों की मदद की जा रही है। लाॅकडाउन के कारण बाहर से आने वाले यात्री इस दौरान गंगा घाटों पर नहीं आ पा रहे हैं। यात्रियों पर निर्भर गरीब, असहाय व भिखारियों को मदद नहीं मिल पा रही है। ऐसे में हमारा नैतिक कर्तव्य बनता है कि निराश्रितों को भूखा ना रहने दें। सेवा ही धर्म होता है। मनुष्य कल्याण में किए गए कार्य अवश्य ही फलदायी सिद्ध होते हैं। कमल खड़का की पुत्री खुशी व पुत्र अंश का कहना है कि सरकार के दिशा निर्देशों का पालन सभी को करना चाहिए। लाॅकडाउन की सफलता स्वयं पर निर्भर है। हमें अपने घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।

घरों से बाहर आएं तो मंूह पर मास्क, हाथों में दस्ताने पहनने चाहिए। बार बार हाथों को धोते रहें। गंगा घाटों पर जरूरतमंदों को भोजन सप्ताह भर से उपलब्ध कराया जा रहा है। मम्मी पापा इस पुनीत कार्य में बढ़चढ़ कर अपना योगदान दे रहे हैं। कोई भी निराश्रित भूखा नहीं सोना चाहिए। छोटे बच्चे भी अपनी सार्मथ्य से जरूरतमंदों की आवश्यकता का पूरा कर सकते है। सहयोग से ही समाज प्रगति करता है। समाजसेवी कमल खड़का ने पत्नि सपना व बेटी खुशी व बेटे अंश की इच्छाशक्ति को पूरा करते हुए गंगा घाटों पर रह रहे गरीब असहाय निराश्रितों की सेवा में ही उनकी खुशी को पूरा करते हुए सप्ताह भर से भोजन वितरित करने का अभियान चलाया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *