चीन से निर्मित समान का करे बहिष्कार :-नरेश शर्मा-

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 14 दिसम्बर। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शर्मा ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि चीन भारत की जमीन पर कब्जा करने की नाकाम कोशिश कर रहा है। भारतीय सेना चीन को मुँहतोड़ जवाब दे रही हैं। नरेश शर्मा ने कहा कि पूरे देश की जनता को मिलकर चीन के उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए। केंद्र सरकार को भी चीन के सामान पर प्रतिबंध लगाना चाहिए।

नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को चीन का सामान नहीं खरीदने के लिए जागरुक करेंगे। चीन इससे पहले भी कई बार देश की सीमाओं पर हरकत कर चुका है। जिसका देश के जवानो ने हर बार मुँहतोड़ जवाब दिया हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से अनुरोध किया कि उत्तराखंड में चीन निर्मित सामान पर रोक लगानी चाहिए। चीन के उत्पादों का पुरजोर विरोध हो और उत्तराखण्ड से इसकी शुरुआत सरकार को करनी चाहिए।