राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सेवा शिविर का आयोजन

Politics
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार, 24 दिसम्बर। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा के संयोजन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर निगम के कड़च्छ, बिल्केश्वर व ब्रह्मपुरी वार्ड में निःशुल्क सेवा कैम्प का आयोजन कर जरूरतमंदों के हेल्थ कार्ड व ई श्रम कार्ड बनाए।

इस अवसर पर आलोक शर्मा ने कहा कि सेवा कांग्रेस का मूलमंत्र है। कांग्रेस शासनकाल में अनेक सामाजिक सेवाओें का आरम्भ कर बिना किसी भेदभाव के जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाया।

कांग्रेस की इसी परंपरा का पालन करते हुए निःशुल्क सेवा कैम्प का आयोजन कर जरूरतमंदों के हेल्थ कार्ड, ई श्रम कार्ड बनवाए गए। कार्ड बनने पर लोगों को योजनाओं का लाभ लेने में आसानी होगी। सेवा का यह अभियान निरंतर चलाया जाएगा।
आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार लोगों को राहत पहुंचाने में पूरी तरह नाकाम रही है। बढ़ती बेरोजगारी के साथ आसमान छू रही महंगाई के चलते गरीब, मजदूर वर्ग के लिए परिवार के लिए दो वक्त का भोजन तक जुटाना मुश्किल हो रहा है। तमाम खाद्य पदार्थो के साथ सभी जरूरी चीजों के दाम बेहताशा बढ़ गए हैं। सरकार की नीतियों के चलते मध्यम वर्ग को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शहर में गली-गली चल-चल रहे शराब, स्मैक, चरस गांजा आदि मादक पदार्थो के कारोबार चलते युवा वर्ग नशे की लत का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नगर विधायक मादक पदार्थो के कारोबार पर नकेल कसने में पूरी तरह विफल साबित हुए हैं।
युवा कांग्रेस के पूर्व शहर अध्यक्ष रविश भटीजा ने कहा कि आलोक शर्मा के संयोजन में कार्यकर्ताओं के सहयोग से नशे के प्रति जनजागरण, चिकित्सा शिविर, सेवा शिविर जैसे कार्यक्रमों का निरंतर आयोजन किया जा रहा है। क्रमवार सभी वार्डो में सेवा शिविर का आयोजन कर लोगों के कार्ड बनाने के साथ समस्याओं को जानकार दूर कराने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर पार्षद कमलेश, चौधरी बलजीत सिंह, पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार, विक्की कोरी, दीपक कोरी, नरेश चनियाना, कार्तिक शर्मा, विश्रांत शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *