विडियो :-विजय संकल्प यात्रा को रानीपुर क्षेत्र की जनता ने दिया अपार समर्थन-आदेश चौहान

Politics
Spread the love

गौरव रसिक

हाथ में चोट लगने के बावजूद दिनरात प्रदेश के विकास के लिए कार्य कर रहे मुख्यमंत्री

हरिद्वार, 24 दिसम्बर। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि विजय संकल्प यात्रा को आमजन का भरपूर का समर्थन व सहयोग मिल रहा है। रानीपुर क्षेत्र में लोगों ने अभूतपूर्व उत्साह से यात्रा का स्वागत किया। महिलाओं, बुजुर्गो, युवाओं सहित समाज के सभी वर्गो ने यात्रा में शामिल होकर सहयोग किया। विधानसभा क्षेत्र के सभी कार्यकर्ताओं ने यात्रा को सफल बनाने के लिए दिनरात कड़ी मेहनत की।

कार्यकर्ताओं व आमजन से मिले सहयोग से स्पष्ट हो गया है कि भाजपा लगातार दूसरी बार उत्तराखण्ड में सरकार का गठन करने जा रही है। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार समाज के सभी वर्गो के कल्याण के लिए कार्य कर रही है। विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के सभी को पहुंचाया जा रहा है। ।प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र व धर्म की सुरक्षा मजबूत हुई है। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया प्रधानमंत्री मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के हाथों को मजबूत करने के लिए चुनाव तैयारियों में जुट जाएं। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यो व कल्याणकारी योजनाओं का जनता के बीच जाकर प्रचार करें।

आदेश चौहान ने कहा कि प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का राज्य के प्रति लगाव देखते ही बनता है। हाथ पर चोट लगने के बावजूद प्रदेश की उन्नति के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे हैं। निश्चित तौर पर युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में दोबारा सरकार बननी तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *