विडियो:- हरिद्वार के नवनियुक्त एसएसपी अजय सिंह ने संभाला कार्यभार

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

नवनियुक्त कप्तान अजय सिंह ने मां गंगा का आशीर्वाद लेने के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार का चार्ज लिया। अजय सिंह पूर्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ की भूमिका का निर्वाहन कर रहे थे। रोशनाबाद कार्यालय पर पहुंचकर चार्ज ग्रहण करने के पश्चात अजय सिंह ने कहा कि कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पहली प्राथमिकता होगी।

संगठित अपराध पर ठोस कार्यवाही की जाएगी। पीड़ितों को न्याय दिलाने का हर संभव प्रयास करेंगे। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। किसी भी सूरत में अपराध को पनपने नहीं दिया जाएगा।