विडियो :-भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने किया बंगाल में शहीद हुए कार्यकर्ताओं की याद में रक्तदान सत्याग्रह

Haridwar News Politics
Spread the love

तनवीर
बंगाल में कानून नाम की कोई चीज नही-सचिन गुर्जर
रक्तदान बचाता है दूसरों की जान-क्षितिज गौतम

हरिद्वार, 27 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर के संयोजन में ब्लड बैक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर ने कहा कि भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर बंगाल में भाजपा के शहीद हुए कार्यकर्ताओं की याद में रक्तदान सत्याग्रह के रूप में मनाया। उन्होंने कहा कि देश के अमर शहीदों बलिदानों को हमेशा ही याद रखना चाहिएं। रक्तकोष की आवश्यकता को पूरा करने के लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। ई

उन्होंने कहा कि बंगाल में लगातार षड़यंत्र के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं की हत्या की जा रही है। जो कि निदंनीय है। बंगाल में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। सचिन गुज्जर ने कहा कि भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को समाजसेवा का प्रण लेते हुए देश की तरक्की में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा ही देश को विकास के पथ पर अग्रसर कर सकती है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को समाप्त करनें निर्णायक भूमिका निभा रहे हैं। ब्लड बैंक में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा रक्तदान दिया।

जिला मंत्री क्षितिज गौतम ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर पर किसी भी प्रकार का प्रतिकूल असर नहीं पड़ता है। अन्य लोगों को भी भी प्रेरित करते हुए रक्तदान अवश्य करें। आप का दिया हुआ रक्त किसी के प्राणों की रक्षा कर सकता है। क्षितिज गौतम ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता देश सेवा मंें अपना याोगदान दे रहे हैं। लगातार विपक्ष की ओछी राजनीति को लेकर भाजपा युवा मोर्चा कमान संभाल रहा है। रक्तदान कर सत्ताग्रह के रूप में अभियान देश में चलाया जा रहा है। जिला अध्यक्ष सचिन गुर्जर युवाओं को संगठित कर पार्टी हित में अपना योगदान दे रहे हैं।

जिला मंत्री संदीप प्रधान ने कहा कि अमर शहीदों के बलिदान से ही देश को आजादी मिली। बंगाल में षड़यंत्र के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले किए जा रहे हैं। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। रक्तदान करने वालों में नितिन चौहान, संदीप कुमार, शोभित गुप्ता, हर्षित गर्ग, हर्षित गुप्ता, अर्जुन सिंह, अनुज मामखेड़े, अक्षित त्यागी, बाबूराम मिश्रा, दिनेश पाल, सचिन सैनी, हिमांशु वर्मा, तन्मय शर्मा, अंशुल शर्मा, पंकज चौधरी, भजनलाल विश्नोई, सुशांत शर्मा, अभिषेक शर्मा, कुणाल सचदेवा, प्रदीप त्यागी, चंदकांत पाण्डे, अक्षय सैनी, अभिनव चौहान, गौरव रोतेला आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *