नितिन यादव यदुवंशी बने मायापुर ब्लाॅक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 7 फरवरी। कांग्रेस नेता नितिन यादव यदुवंशी को मायापुर ब्लाॅक का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया। ब्लाॅक अध्यक्ष मनोनीत होने पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मुरली मनोहर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नितिन यादव का स्वागत किया।

सतपाल ब्रह्मचारी, अमन गर्ग व मुरली मनोहर ने कहा कांग्रेस के निष्ठावान व समर्पित कार्यकर्ता नितिन यादव यदुवंशी को कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष बनाए जाने पर अन्य कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होंगा। कार्यकारी ब्लॉक अध्यक्ष नितिन यादव यदुवंशी ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाएंगे। सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करेंगे। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए अभियान चलाएंगे।

स्वागत करने वालो में युवा कांग्रेस के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष तुषार कपिल, कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष आर्यन राठौर, ओम पहलवान, शुभम जोशी, ऋषभ वशिष्ठ, करण सिंह राणा, मोनू राजपूत, सतेंद्र दुबे, हरी नारायण, संजय राजपूत, कुश पाण्डे सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।