गौरव रसिक
हरिद्वार, 23 सितंबर। हर की पैड़ी क्षेत्र में गैर हिंदुओं को दुकाने आवंटन करने को लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मेयर और एमएनए से आवंटन को रद्द करने की मांग की है। ऐसा नहीं करने पर नगर निगम कार्यालय पर घेराव और आंदोलन की चेतावनी भी दी है। जिला सह गौरक्षा प्रमुख बजरंगदल अमित कुमार मुल्तानिया ने कहा कि नगर निगम द्वारा हाल ही में लालढांग और हर की पौड़ी क्षेत्र में निगम की दुकानों का आवंटन किया गया हैं।
जिसमे अधिकांश दुकाने ग़ैर हिन्दुओ को आवंटित की गयी हैं। जबकि हरिद्वार नगर निगम बायलॉज के अनुसार समुदाय विशेष के लोगो का यहाँ रहना सख्त मना हैं। आवंटन को यदि तत्काल रद्द नही किया जाता तो बजरंगदल आंदोलन को मजबूर होगा। नगर निगम कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा।