तनवीर
हरिद्वार, 19 अप्रैल। भेल सेक्टर-2 स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने मतदान दिवस पर अलग-अलग पोलिंग बूथ पर दिव्यांग, वृद्ध जन की मतदान करने में मदद की। विद्यालय के प्रधानाचार्य लोकेंद्र अंथवाल ने स्वयं सेवियों को अनुशासित रहकर कार्य करने आवाहन किया। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह चैहान के नेतृत्व मे एनएसएस स्वयं सेवियों ने दिव्यांगों व वृद्धजनों की मदद में योगदान किया। कार्यक्रम अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि एक छोटा सा प्रयास कर सभी स्वयं सेवियों ने राष्ट्र निर्माण में अपने भागीदारी करते राष्ट्र को मजबूत बनाने में योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से स्वयं सेवियों में राष्ट्र प्रेम की भावना जागृत होती है। जिला समाज कल्याण अधिकारी शालिनी, पूर्व कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने स्वंय सेवियें का उतसाहवर्धन किया और कहा कि यह राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान हैं। मदद करने वालों में पायल, जिज्ञासा, कन्हैया, अनुष्का, तनिष्क, दिव्यांशु, पीयूष, पीयूष शर्मा, गरिमा, संस्कृति, तृप्ति दुबे, शिवम, अदित्य, विराट आदि स्वयंसेवी प्रमुख रूप से शामिल रहे।