पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाए जाने की मुख्यमंत्री की घोषणा का एनयूजे ने किया स्वागत

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 6 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा पत्रकार कल्याण कोष कॉरपस फंड को बढ़ाये जाने की मांग को स्वीकार कर, कॉरपस फंड को पांच करोड़ से दस करोड़ किये जाने की घोषणा का नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे उत्तराखण्ड) ने स्वागत करते हुए, मुख्यमंत्री की इस कल्याणकारी पहल की प्रशंसा की है। यूनियन के कहा है कि पत्रकारों और उनके आश्रितों की समस्याओं देखते हुए मुख्यमंत्री द्वारा जो कल्याणकारी कदम उठाया है ।उससे राज्य के पत्रकारों की चिकित्सकीय सहायता और मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने में निःसंदेह बड़ी बदद मिलेगी

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष त्रिलोक चन्द्र भट्ट ने कहा कि यूनियन द्वारा कई बार मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकार कल्याण कोष को बढ़ाये जाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि बतौर पत्रकार कल्याण कोष संचालन समिति का सदस्य रहते हुए भी उनके द्वारा उत्तराखण्ड के पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए मुख्यमंत्री और महानिदेशक सूचना के समक्ष इस बात को रखा था।

यूनियन ने मुख्यमंत्री को इस बात के लिए भी धन्यवाद दिया है कि वर्षों पहले से यूनियन जिस ग्रुप सेविंग लिंक इंश्योरेंश स्कीम को लागू करने की मांग उनके समक्ष उठा रही थी, उस पर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक रूख अपना कर जीएसएलआई (ग्रुप इंश्योरेंस) योजना को लागू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को परीक्षण के निर्देश दिये हैं।