विडियो:-पुरानी किताब दो,नया हेलमेट लो

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

शिक्षा बढ़ाओ सड़क दुर्घटना घटाओ,
पुरानी किताब के बदले मिल रहा है एक न्यू ब्रांड हेलमेट.।छोटे बच्चों के लिए भारत का भविष्य साक्षर भी रहे और सुरक्षित भी रहे। हेलमेट मैन ऑफ इंडिया राघवेन्द्र कुमार.ने कहा कि गौतम बुध नगर जिले में कई जगहों पर लाइब्रेरी बन चुकी है जहां जरूरतमंद बच्चे शिक्षा ले रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर मूलभूत सुविधाओं के साथ जहां कई जगहों पर अभी पुस्तकों का अभाव है। जो बच्चों के उज्जवल भविष्य में पुस्तकों का बहुत बड़ा योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि पुस्तकों की कमी को पूरा करने के लिए, पिछले 9 वर्षों से संघर्ष कर रहे है. पुस्तक दान करने में आप सभी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। तभी आज इतनी बड़ी सफलता मिल पाई है।
आज जगह जगह पर लाइब्रेरी बन रही है।हमारा भारत बदल रहा है। बस आपके एक कदम और बढ़ाने की जरुरत है।. भारत सड़क दुर्घटना मुक्त तभी बनेगा, जब देश हमारा 100% साक्षर होगा।