पुलिस ने पकड़ा देसी शराब के साथ तस्कर

Crime
Spread the love

तनवीर

अवैध शराब तस्करी कर रहे युवक को पुलिस ने 96 देसी शराब के पव्वे के साथ गिरफ्तार किया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री अभियान के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा खाताखेड़ी चकरोड़ से शिवचरण पुत्र राम बहल भगवानपुर को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की गई। पुलिस टीम में एसआई मनोज कुमार, कांस्टेबल संदीप रावत, मुकेश नौटियाल शामिल रहे।