विडियो :-कारागार में बंद कैदियों ने जमकर खेली होली

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

अपराध छोड़ सामाजिक जीवन की ओर लौटे कैदी:-पंडित अधीर कौशिक

श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक द्वारा आयोजित जेल में बंद कैदियों के साथ होली का पर्व उत्साह उमंग उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि जेल में बंद कैदी सामाजिक जीवन की ओर लौटे।अपराध करने की मंशा कैदियों के दिल दिमाग से समाप्त हो। मां गंगा के आशीर्वाद से कैदी व्यवहारिक जीवन की ओर अग्रसर हो। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि कैदियों के जीवन में सुधार आए, बुराई का अंत हो।

कैदी अच्छाई की ओर अग्रसर हो। पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि होली पर्व समाजिक समर सत्ता का संदेश देता है। मनमुटाव को समाप्त कर राष्ट्र की उन्नति में अपना सहयोग प्रदान करे। देश एवं राज्य अपराध मुक्त होना चाहिए। जेल में बंद कैदियों के जीवन में बदलाव आए ।जेल अधीक्षक मनोज कुमार आर्य ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि श्री अखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक समय-समय पर धार्मिक समाजिक गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। जेल में बंद कैदियों के जीवन में बदलाव आए ,कैदी अपराध का रास्ता छोड़ सामाजिक जीवन में लौटे।

समाज अपराध मुक्त होना चाहिए। मनोज कुमार आर्य ने कहा कि होली भाईचारे का प्रेम का सौहार्द का पर्व है कारागार के कैदियों ने प्रेम भाव से एक दूसरे को रंग लगाया जो भी कटुता थी वह सब समाप्त हुई कैदियों को जेल में घर जैसा महसूस हुआ

कैदियों ने जमकर होली के रंगों के उल्लास में सराबोर होकर एक दूसरे को रंग लगाकर होली पर्व मनाया। इस दौरान होली के गीतों पर झूमे राधा कृष्ण के भक्ति गीतों का आनंद लिया। कैदियों ने प्रसंता उल्लास उमंग से होली खेली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *