देशी शराब सहित एक गिरफ्तार

Crime
Spread the love

राहत अंसारी


हरिद्वार, 15 जनवरी। विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पुलिस द्वारा शराब व अन्य पदार्थो की तस्करी, बिक्री करने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को देशी शराब के 55 पव्वों के साथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक निवासी सुभाषनगर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में कांस्टेबल कृष्ण कुमार व हेमंत पुरोहित शामिल रहे।