स्मैक सहित एक गिरफ्तार

Crime
Spread the love


हरिद्वार, 31 दिसम्बर। बहादराबाद थाना पुलिस ने चेकिंग के एक आरोपी को स्मैक व इलेक्ट्रोनिक तराजू सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। एसआई गजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि नशा कारोबारियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत वाहन चेकिंग के दौरान बढ़ेड़ी राजपूताना क्षेत्र में गंगा रेजीडेन्सी के पास एक बाईक सवार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से स्मैक व इलेक्ट्रोनिकज तराजू बरामद हुई।

पूछताछ में उसने अपना नाम इकराम निवासी ग्राम भारापुर बताया। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्मा दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल अंकित कुमार, सुनील चैहान, देशराज, पूरणदानू, रियाज आदि शामिल रहे।