धर्मानुकुल आचरण करने से ही यात्रा का फल और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है-स्वामी अरूण गिरी

Dharm
Spread the love


हरिद्वार, 7 मई। आह्वान पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अरूण गिरी महाराज ने चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु भक्तों से धर्मस्थलों की गरिमा बनाए रखने की अपील की है। स्वामी अरूण गिरी ने कहा कि देवस्थानों को पिकनिक स्थल ना बनाएं। देवस्थानों की गरिमा बनाए रखना सभी का कर्तव्य है। चारधाम यात्रा पर धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप आचरण करें। किसी भी प्रकार का व्यसन ना करें। धर्मानुकुल आचरण करने से ही यात्रा का फल और देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में दिव्य और भव्य स्वरूप में आयोजित होने वाला कुंभ मेले की छठा पूरे विश्व को आलोकित करेगी। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति के संरक्षण संवर्द्धन के साथ पर्यावरण का संरक्षण करना भी संतों का प्रमुख कार्य है। कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालु भक्तों को धर्म और अध्यात्म की प्रेरणा देने के साथ पर्यावरण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। भक्तों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए अखाड़े के संतों और अनुयायियों के साथ मेला क्षेत्र में 51 हजार पौधों का रोपण किया जाएगा। कुंभ मेले में शामिल होने की स्मृति के रूप में भक्तों को पौधे भेंट किए जाएंगे।

Leave a Reply