हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अखंड परमधाम घाट परिसर में कच्छी आश्रम संस्था के सहयोग से ओपन जिम की व्यायाम मशीनें स्थापित की गईं। पार्षद आकाश भाटी की पहल पर लगाई गई इन मशीनों से क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और स्थानीय नागरिकों को नियमित व्यायाम और स्वास्थ्य लाभ की सुविधा मिलेगी।
पार्षद आकाश भाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और जनकल्याण के रूप में मनाते हुए यह सुविधा क्षेत्रवासियों को समर्पित की गई है। हमारा प्रयास है कि वार्ड में विकास के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली के लिए भी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।स्वामी भावेश ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए व्यायाम और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता आवश्यक है। अखंड परमधाम घाट पर यह सुविधा स्थानीय लोगों के लिए उपयोगी साबित होगी।
मंडल अध्यक्ष शिव कुमार सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर सेवा कार्य के माध्यम से क्षेत्रवासियों को सुविधा प्रदान करना सराहनीय पहल है। इससे युवाओं और बच्चों को भी नियमित व्यायाम की प्रेरणा मिलेगी।इस अवसर पर राजेश पुरी, आदर्श पांडे, भीम सैन महाराज, डॉ. हर्षवर्धन जैन, राम सिंह बबलू, अमित गोस्वामी, आलोक पांडेय, स्वामी केशवानंद महाराज, अमर सरदानी, गंगा प्रसाद शर्मा, विजय ड्रोलिया, मनोज बिष्ट, गौरव पाल, आयुष पाल, कन्हैया वाधवा सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


