आम आदमी पार्टी ने किए पदाधिकारी नियुक्त

Haridwar News
Spread the love


विधानसभा चुनाव में भाजपा व कांग्रेस को मिलेगा सबक-मनोज द्विवेदी
हरिद्वार, 14 मार्च। आम आदमी पार्टी की बैठक जोन कार्यालय के पुरम बहादराबाद में आयोजित की गयी। बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए मेनसिंह कर्णवाल को गढमीर पुर मण्डल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। विपिन कुमार को गढ़मीर पुर ग्राम अध्यक्ष, रईस अब्बासी ग्राम अध्यक्ष राजपुर, लाखन सिंह ग्राम अध्यक्ष पुरनपुर, विकास कुमार मण्डल अध्यक्ष बोंगला, मनीष ग्राम रोहालकी अध्यक्ष, शिव अभिनंदन ग्राम अलीपुर अध्यक्ष मनोनीत किए। इसके अलावा सत्यजीत, शिवम राजपूत, विकास, खालिद सहित कई लोगों ने आम आदमी पार्टी ज्वाईन की। नवनियुक्त पदाधिकारियों व पार्टी में शामिल हुए सभी कार्यकर्ताओंका फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान जिला बार संघ के कोषाध्यक्ष चुने गए सचिन बेदी का भी स्वागत किया गया।


सेक्टर इंचार्ज हरिद्वार जोन नवीन मारिया व प्रदेश उपाध्यक्ष ओपी मिश्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता पूरे प्रदेश में बढ़ रही है। युवा वर्ग पार्टी की रीति नीतियों से प्रभावित सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। संगठन के विस्तार को लेकर कई कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गयी है। कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधाराओं से जनता को अगवत कराना है। दिल्ली की तर्ज पर शिक्षा स्वास्थ्य व मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने की रणनीति के तहत पार्टी कार्य कर रही है। भाजपा व कांग्रेस प्रदेश की जनता के अनुरूप विकास कार्यों को नहीं कर पायी। युवाओं को प्रदेश में रोजगार नही मिल रहे है। प्रदेश से पलायन जारी है। आगामी विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी दोनों ही दलों को सबक सिखाने का करेगी। संयुक्त सचिव मनोज द्विवेदी ने कहा कि उत्तराखण्ड में भी केजरीवाल अभियान के तहत पार्टी के कार्यकर्ता प्रचार प्रसार कर रहे हैं। प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करना है। उत्तराखण्ड में सरकार बनने पर प्रदेश की जनता को दिल्ली की तर्ज पर सस्ती बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवायें, शिक्षा व मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। जनसमस्याओं के निराकरण में प्रत्येक कार्यकर्ता का जनता का सहयोग करना है। भाजपा की गलत नीतियों के चलते देश का किसान आंदोलन करने को मजबूर है। सरकार किसानों की कोई सुध नहीं ले रही है। लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जन त्रस्त है। सचिन बेदी व नवीन कौशिक ने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के दाम आम लोगों की पहंुच से दूर हो चुके हैं। इस पर ध्यान देने के बजाए सरकार पंूजीपतियों के हितों को पूरा करने में लगी है। इस अवसर पर पवन ठाकुर, तनुज शर्मा, सुजीत गुप्ता, महक सिंह सैनी, ममता, प्रतिभा सारस्वत, ब्रह्मपाल सिंह चैहान, अशोक कुमार, राकेश लोहट, एहतेशाम जैदी, शिशुपाल सिंह नेगी, अमित कुमार, फिरोज, रीता देवी, रघुवीर पवार आदि सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *