बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए पूर्व जिला पंचायत सदस्य शकील अहमद

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 17 अप्रैल। पूर्व जिला पंचायत एवं वरिष्ठ बसपा नेता प्रधान शकील अहमद अपने समर्थकों के साथ बसपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के ग्रामीण जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर रतन सिंह ने पार्टी का पटका पहनाकर शकील अहमद और उनके समर्थकों को कांग्रेस की सदस्यता दिलायी। राजीव चौधरी ने कहा की शकील प्रधान पूरे क्षेत्र में व्यापक जनाधार है। उनके कांग्रेस में शामिल होने से लोकसभा चुनाव मे पार्टी को मजबूती मिली है। उनके आने से चुनाव में कांग्रेस को बहुत मदद मिलेगी।

शकील प्रधान ने कहा कि चुनाव में गांव-गांव जनसपंर्क कर कांग्रेस को भारी अंतर से चुनाव जीताएंगे। ठाकुर रतन सिंह ने कहा कि शकील प्रधान के आने से कांग्रेस को मिल रहा जनसमर्थन और बढ़ेगा। पार्टी के चुनाव अभियान को गति मिलेगी। शकील अहमद के साथ कांग्रेस की सदस्यता लेने वालों में नौशाद, नाजिम, साजिद अली, गुरुबख्श, अफजल सलमानी, अकील अहमद, मीर आलम, अलीशेर, जफर ठेकेदार, मुजफर आदि सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे। इस दौरान ठाकुर रतन सिंह, इरफान अली, वसीम सलमानी, ब्रजेन्द्र राजपूत, रियाजुल अली आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *