सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया

Haridwar News
Spread the love

अमरीश


हरिद्वार, 3 मई। पंचायत 651 ब्राह्मणान द्वारा ज्वालापुर स्थित मालवीय धाम गुघाल रोड़ में सामूहिक उपनयन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आचार्य करूणेश मिश्र ने 14 से 20 आयु वर्ग के 50 युवाओं का उपनयन संस्कार पूर्ण विधि विधान के साथ संपन्न कराया। पंचायत 651 ब्राह्मणान के अध्यक्ष सौरभ शर्मा, मंत्री नीरज दीनानाथ, संयोजक मोहित शर्मा, श्रीकांत वशिष्ठ ने बताया कि उपनयन संस्कार की प्रथा प्राचीन काल से ही चली आ रही है।

उपनयन संस्कार के माध्यम से युवा वर्ग को संस्कृति व संस्कारों, परंपराओं का ज्ञान होता है। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के नवयुवकों को धर्म कर्म के बारे में जानकारियां होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि धर्म संस्कृति ही राष्ट्र को मजबूत करती है। चरित्रवान ही राष्ट्र की उन्नति में अपना योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास भी किया जाना चाहिए।

उपनयन संस्कार का यह आयोजन अक्षय तृतीया के अवसर पर किया गया। आचार्य करूण मिश्र ने पूरे विधि विधान से दीक्षा प्रदान की। आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। आचार्य करूणेश मिश्र ने कहा कि आज के युवाओं को धर्म संस्कृति का ज्ञान होना आवश्यक है। धर्म संस्कृति ही हमारी पहचान है। मिलजुल कर परिवारों को सामाजिक दायित्व निभाने की आवश्यकता है। इस अवसर पर यतीन्द्र सिखौला, निशांत भगत, महेंद्र, आशीष मारवाड़ी, प्रदीप लच्छीराम, रोहित सिखौला, विशाल दीनदयाल, रजनीश शर्मा, अभिषेक सिखौला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *