शराब तस्कर दबोचा

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 9 अप्रैल। लोकसभा चुनाव में शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने एक भारी मात्रा में शराब समेत एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर लालपुल के पास से गिरफ्तार किए गए आरोपी श्रवण पुत्र स्व.छोटे लाल निवासी लोधामंडी के कब्जे से देशी शराब के 132 पव्वे बरामद किए गए हैं। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में एसआई विकास रावत व कांस्टेबल अमित गौड़ शामिल रहे।