मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में हो रहा राज्य का समग्र विकास-वीरेंद्र बिष्ट

Haridwar News
Spread the love

तनवीर


हरिद्वार, 15 सितम्बर। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सशक्त नेतृत्व में राज्य के समग्र विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। प्रैस क्लब में आयोजित प्रैसवार्ता के दौरान वीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि बागेश्वर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी की जीत से यह साबित होता है कि भाजपा और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रति जनता का विश्वास और मजबूत हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सरकार राज्य के नौजवानों को रोजगार देने के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से लगातार प्रयास कर रही है।

सरकारी नौकरियों के लिए नित्य विज्ञप्ति निकल रही हैं। राज्य के नौजवान बेरोजगार युवकों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए लगातार कठोर कार्रवाई की जारी है। मुख्यमंत्री ने पुलिस प्रशासन को जनता के प्रति जवाबदेही के लिए संवेदनशील बनाया है। जिला स्तर पर कोई भी सरकारी कार्य लंबित नहीं रहेगा। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसमस्याओं का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं। राज्य की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए दिसंबर में राज्य में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए मुख्यमंत्री ने दिल्ली में उद्योगपतियों को उत्तराखंड आने के लिए आमंत्रित किया है। जिससे राज्य का समग्र विकास होगा और लोगों को राज्य में ही रोजगार प्राप्त हो सकेगा।

वीरेंद्र बिष्ट ने पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा द्वारा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर गांधी जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने का कार्यक्रम तय किया गया है। जिसके तहत कई सेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके पूर्व 16 सितंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को युवा संकल्प दिवस के तौर मनाया जाएगा। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता युवा संकल्प यात्रा रैली निकालेंगे।

हॉस्पिटलों में फल वितरण, हवन, समाज सेवा आदि विभिन्न कार्यक्रम जनपद स्तर पर आयोजित किए जाएंगे। 17 सितम्बर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर उनके राजनीतिक और सामाजिक जीवन में किए गए कार्यों पर जिला स्तर पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी। फल व मिष्ठान वितरण सहित विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम किए जाएंगे। 18 सितम्बर को युवा मोर्चा द्वारा मैदानी जिलों के प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में रक्तदान शिविर का कार्यक्रम किया जाएगा और पहाड़ी जनपदों में जनपद स्तर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा।

19 से 24 सितंबर तक आयुष्मान भवः कार्यक्रम के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में शिविर का आयोजन कर जिन व्यक्तियों का अभी तक आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। उनका कार्ड बनाना बनवाया जाएगा। प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को होने वाले प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का बूथ स्तर पर आयोजन किया जाएगा। 25 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी के प्रेरणा स्रोत अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती बूथ स्तर पर मनायी जाएगाी और गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। 26 सितंबर से 1 अक्टूबर तक प्रत्येक बस्तियों में बस्ती संपर्क कार्यक्रम किया जाएगा।

2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की गांधी जयंती पर बस्तियों में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं द्वारा जनसंपर्क, सहभोज, जलपान कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और पार्टी की उपलब्धियां को लोगों के साथ चर्चा कर साझा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त 24 सितंबर से 8 अक्टूबर तक बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रैसवार्ता में जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, जिला महामंत्री आशु चैधरी, आशुतोष शर्मा, कार्यालय मंत्री नकली राम सैनी, पूर्व जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान, सुनील सैनी, पुनीत चैधरी आदि भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *