अधिक सवारियों से भरी बस को किया सीज

Haridwar News
Spread the love

तनवीर

85 सवारियों भरी प्राईवेट बस को मौके पर ही किया गया सीज

मुनाफा कमाने के लिए 51 सवारियों में पास बस में ठूंस रखे थे 85 यात्री

एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा जनपद में हुई सड़क दुर्घटना के दृष्टिगत जनपद में ओवरलोड़ सवारी वाहनों की चैकिंग के निर्देश दिये गये ।

निर्देशो पर श्यामपुर पुलिस द्वारा दौराने चैकिंग प्राईवेट बस को रोककर चैक किया, तो बस 51 सवारियों में पास थी, परन्तु बस के अन्दर 85 सवारियां खचाखच भरी हुई थी। बस चालक /परिचालक द्वारा सवारियों को सीटों पर एक दूसरे की गोद में तथा बस के पायदान पर भी बैठाया हुआ था।

जिस पर थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा बस का मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं में चालान कर बस को मौके पर सीज किया गया।