Breaking :-परिवार सहित कार गंगनहर मे जा गिरी…… रेस्कयु अभियान जारी

Crime Haridwar News
Spread the love

राहत अंसारी

हरिद्वार । ज्वालापुर निवासी गुलफाम अपनी पत्नी, दो बच्चों के साथ कार में रुड़की से वापस लौट रहे थे। वाहन चलाक मंसूर रानीपुर झाल के पास बाइक सवार को बचाने के चक्कर में कार पर नियंत्रण खो बैठा और दीवार से टकराने के बाद कार गंगनहर में जा गिरी। खिड़की खुलने पर गुलफाम जैसे-तैसे निकल आया। जबकि गुलफाम की पत्नी शाहिना, छह साल का बेटा , दो साल की बेटी और ड्राइवर मंसूर कार सहित गंगनहर में गिर गए। हादसे से ज्वालापुर के पांवधोई इलाके में कोहराम मचा है। बड़ी संख्या में लोग दुर्घटनास्थल पर जमा हो गये, दुर्घटना स्थल के पास अंधेरा होने के रेस्कयु अभियान मे पुलिस को भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। घटना स्थल पर एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, एसपी क्राइम प्रदीप राय आदि मौके मौजूद है।